रामगढ़वा : छिड़काव में कमी कारण समितियों ने ब्लीचिंग पावडर व चुना कि की मांग

Mar 30, 2025 - 16:58
0 0

एम० कुमार, रामगढ़वा


प्रखंड क्षेत्र के पंचायत समिति के सदस्यों ने छिड़काव में कमी होने से 11 बोरा चूना और 1 बोरा ब्लिचींग पावडर की मांग बीडीओ से किया।
वही पंचायत समिति सदस्य अंजय कुमार, इरफान पठान ,रामबहादुर पाण्डेय आदि ने गुरुवार को बताया कि बीडीओ के द्वारा मिली चार बोरा चूना व दो बोरा ब्लिचींग पाउडर दिया गया है जो एक दो वार्ड में हीं छिड़काव हो पा रहा है।जबकि एक समिति में कम से कम सात से आठ वार्ड पड़ते हैं।
इस संदर्भ में बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के सोलहवें पंचायतो के मुखिया व सभी पंचायत समिति सदस्यों को चार बोरा चुना व दो बोरा ब्लीचिंग पावडर व उतना ही समिति सदस्यों को वितरण किया गया।
वही समिति अंजय कुमार ने कहा कि एक वाडं में दो बोरा चुना और आधा बोरा ब्लीचिंग पावडर छिड़काव लग जाते हैं। इन्होंने कहा कि सिगासनी पंचायत के मुखिया जी द्बारा अभी तक ब्लीचिंग पावडर व चूना का छिड़काव नही किया गया हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User