रामगढ़वा : लॉकडाउन में मटरगश्ती कर रहे बाइकरों से वसूले कुल 63500 रूपये
एम० कुमार, रामगढ़वा
लॉकडाउन में प्रथम चरण लॉकडाउन तक उल्लंघन करते हुएं सड़कों पर बाइक से मटरगस्ती करने वालो पर पुलिस व प्रशासन की कड़ी निगरानी रहा। प्रथम लॉकडाउन में कड़ी सुरक्षाओं में रामगढ़वा बीडीओ राकेश कुमार सिंह, सीओ उमेश कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने शंकर मंदिर, मैलेश्वरी चौक,कबाड़ चौक,थाना चौक,हनुमान मंदिर समेत विभिन्न गांवो की दौरा कर चौक-चौराहे समेत बाइक से बिना काम के मटरगश्ती करने वालो पर दर्जनों बाइक को पकड़ा।
वही थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने गुरुवार को बताया कि प्रथम चरण 21 दिनों की लॉकडाउन में एक हजार रूपये फाइन कर कुल 63500 (साढ़े तीरसठ हजार रूपये) का चलान काटकर राजस्व वसूले गये।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0