मेहसी में तमाम सुरक्षात्मक पहल के बावजूद एईएस की संख्या बढ़ने लगी है। रजूआ बखरी का हैं दूसरा मरीज ।

Mar 30, 2025 - 11:28
 0  0

मेहसी में तमाम सुरक्षात्मक पहल के बावजूद एईएस की संख्या बढ़ने लगी है। 

मेहसी से मनीष कुमार दुबे की रिपोर्ट:-

मंगलवार को साजन कुमार 21 माह पिता राकेश कुमार दास ग्राम रजुआ बखरी वार्ड 06 के रूप के दूसरा मामला सामने आया है।

मोतिहारी । मेहसी में तमाम सुरक्षात्मक पहल के बावजूद एईएस की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को साजन कुमार 21 माह पिता राकेश कुमार दास ग्राम रजुआ बखरी वार्ड 06 के रूप के दूसरा मामला सामने आया है। जिसकी चिकित्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहसी में चल रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिवभूषण व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस के झा ने संयुक्त रूप से इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मरीज खतरे से बाहर हैं। इसके पूर्व 10 मार्च को मेहसी के दामोदरपुर में पलक खातून के रूप में एक मरीज मिली थी। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ केंद्र ने मोतिहारी रेफर कर दिया था। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिवभूषण ने बताया कि कोरोना के साथ साथ एईएस व जेई से बचाव को लेकर मेहसी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। एईएस व जेई के मरीजों के इलाज हेतु पूरी व्यवस्था है।

उन्होंने अलर्ट किया कि बुखार, चमकी होने पर सीधे अस्पताल लेकर आएं। बच्चों को भूखे नहीं सोने दें। उसे मीठा जरूर खिलाएं। धूप में नहीं निकलने दें। सतर्क और सजग रहे। बीडीओ गौरी कुमारी, अंचलाधिकारी रविशंकर, सीडीपीओ रीमा कुमारी, बीएचएम मंटू कुमार चौबे, केयर प्रबंधक दिनेश चंद्र यादव सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी जागरूकता अभियान में लगे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0