तुरकौलिया:--सपही के युवक का शव पिपराकोठी के ढेकहा सरैया सरेह में पाया गया।
तुरकौलिया:-रघुनाथपुर ओपी थाना क्षेत्र सपही गांव निवासी बासदेव मांझी के पुत्र मंटू मांझी का शव पिपरा कोठी थाना के ढेकहा सरैया गांव के सरेह के बाँसवारी में पाया गया। मृतक ढेकहा अपने ससुराल में रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर मोतिहारी पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के पंचायत के मुखिया राजेन्द्र सहनी ने बताया कि मृतक बहुत पहले से ससुराल में रहता था।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की गला दबा कर हत्या किया गया प्रतीत होता है।उधर मृतक के परिवार में चीख पुकार मची हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0