तुरकौलिया: पारिवारिक विवाद में विवाहिता की हत्या कर शव जला देने के आरोप में ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज।
तुरकौलिया:--थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर पंचायत के भैंसड़ा गांव में एक विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जला दिए जाने की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज करायी गई है। हत्या का कारण पुराना पारिवारिक विवाद बताया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पिता गोविंदगंज निवासी पारस सहनी ने अपनी पुत्री की हत्या को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमे अपने दामाद सहित परिवार के आठ लोगों को आरोपित किया गया है।
आवेदक के अनुसार उसके पुत्री की हत्या किए जाने की सूचना ग्रामीणों से मिली। तब तक ससुरालियों ने शव को जला दिया था।घटना के सम्बंध में थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया कि मृतका के पिता के आवेदन के आलोक में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0