सुगौली:-- लॉक डाउन में भी लोगों के घर -घर तक अखबार पहुंचाने वाले किये गए सम्मानित।
अखबार बांटने वाले हॉकरो को व्यवसायिक संघ एवं जनप्रतिनिधियों ने अंग वस्त्र पहनाकर किया सम्मानित।
सुगौली :--लॉक डाउन के बाद भी लोगों के घरों तक प्रतिदिन अखबार पहुंचाने वाले हॉकरों की अबाध सेवा को देख उन्हें व्यवसायी संघ और स्थानीय जन प्रतिनिधियों के द्वारा अंग वस्त्र एवं राशन देकर सम्मानित किया गया।उनका हौसला बढ़ाते हुए व्यवसाई संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा लॉक डाउन के बाद भी लोगों के घरों तक खबरें पहुंचाने के लिए हॉकर और एजेंट अहले सुबह से अपने काम में लग जाते हैं।
सुबह पांच बजे से शहर में अखबार बांटने का कार्य करने वाले पेपर वितरक घर-घर जाकर लोगों के लिए न्यूज पेपर बांट रहे हैं।इस दौरान ये सुरक्षा को लेकर भी गंभीर बने हुए हैं। कोरोना से बचाव के लिए सभी जतन करते हुए ये लोग अपना काम कर रहे हैं। जो इस लॉक डाउन में काफी सराहनीय है।नगर उप मुख्य पार्षद श्याम शर्मा अखबार हॉकरो को सम्मानित करते हुए कहा कि ये हॉकर्स और एजेंट अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को जिले सहित देश-प्रदेश की खबरों से रूबरू कराने में लगे हुए हैं।
सुबह जब पेपर वाहन अखबार लेकर आता है तो वाहन आने से पहले ही ये लोग सेंटर पर पहुंच जाते हैं। वाहन आने के बाद सभी अपने-अपने एरिया के पेपर लेकर साईकिलों से पेपर बांटने निकल पड़ते हैं। जो काफी सराहनीय है नगर भाजपा अध्यक्ष अंकुर चौधरी ने भी इन्हें अंग वस्त्र और राशन देकर सम्मानित किया और कहा कि ठंड हो, गर्मी हो या बरसात का मौसम, इनका काम कभी नहीं रूकता है। इन लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना बारिश के दिनों में करना पड़ता है। उस दौरान जब पेपर वाहन आता है और बारिश शुरू हो जाती है तो काफी दिक्कतों का सामना इन्हें करना पड़ता है। और इस लॉक डाउन में भी अपनी जान की परवाह ना करते हुए काम कर रहा है जो काफी सराहनीय है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0