सुगौली:-- शहर में अनावश्यक प्रवेश के लिए लगाया गया ब्रेकेटिंग,सेनेटाइजर की की गई व्यव्यस्था।
व्यवसायिक संघ ने शहर को सील कर लगाया फुल बॉडी सेनिटाइजिंग मशीन
सुगौली के मुख्य बाजार में आने-जाने वाले लोगों को मिलेगा लाभ।
सुगौली:--कोरोना संक्रमण को रोकने के लेकर स्थानीय प्रशासन की मदद से व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार और नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद श्याम शर्मा ने नगर पंचायत के मुख्य बाजार के आने जाने वाले मार्गों को बांस-बल्ले से बन्द करवाया गया।मुख्य चार जगह थाना चौक रोड ,सब्जी मंडी रोड , मारवाड़ी धर्मशाला रोड ,और मुख्य बाजार में प्रवेश करने वाले सड़क पर फुल बॉडी सेनिटाइजिंग मशीन लगाया गया है। जिससे मुख्य बाजार में आने-जाने वाले लोगो को सेनेटाइजर स्प्रे के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
व्यवसाई संघ अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा सुगौली बाजार में बाहर से आने जाने वालों नये लोगो की पहचान नही हो पा रही है।जिससे किसी भी कोरोना संदिग्ध व्यक्ति से खुल रहे आदेशित दुकानदार को कोरोना वायरस से खतरा हो सकता है। इसीलिए कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु आने जाने वाले मुख्य द्वार सील कर प्रवेश द्वार बनाकर सैनिटाइजिंग मशीन लगाया गया है।
सैनिटाइजिंग मशीन से पांच से दस सेकंड में आने जाने वाले लोगों के शरीर के सभी हिस्सों में फुहारों के माध्यम से सेनिटाइजर का छिड़काव हो जाएगा। मौके पर अंकुरचौधरी ,अनिल चौधरी, अनिल गुप्ता,नीरज सर्राफ उपस्थित थे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)