सुगौली:-- पुलिस ने लॉक डाउन तोड़ने वालों के विरुद्ध चलाया अभियान,दर्जनों वाहनों के हजारों रुपये का काटा चालान।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

सुगौली पुलिस ने बढ़ाई गश्त, लॉक डाउन में बेवजह बाहर निकलने वालों को पुलिस ने करायी उठक-बैठक।

 

सुगौली/पू च। लॉकडाउन दो के लागू होने के बाद से  स्थानीय पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढा दी है।गुरुवार को पुलिस ने बाहर घूमने वालों की जमकर खबर ली। कुछ जगहों पर बेवजह घूम रहे युवकों को थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने कान पकड़वा कर उठक-बैठक करवायी। बाइक से अनाधिकृत,बिना हेलमेट और कागजात के घूमने वालों से हजारों रुपये का चालान काटा गया।पुलिस की इस सख्ती के बाद से पूरे शहर में सन्नाटा पसरा रहा।

शहर में थाना चौक से लेकर  दीनदयाल चौक गोलम्बर के आस पास बेवजह घूम रहे मनचलों को थानाध्यक्ष के साथ पुलिस बल ने रोका और बाहर निकलने का कारण पूछा।कोई जवाब नही देने पर पुलिस ने उनलोगों को कड़ी डांट पिलाई और हिदायत देकर छोड़ा।सुबह थानाध्यक्ष ने गश्ती के दौरान कई ऑटो को बेधड़क चलते देखा जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए ऑटो चालकों पर डंडा बरसाया और उन्हें दोबारा सड़क पर न निकलने की हिदायत देकर छोड़ा।

पुलिस की सख्ती से बाजार से लेकर अगल-बगल के क्षेत्रों तक मे लोग सड़कों पर बहुत कम हीं नजर आए।सुबह के समय बाजार में जरूरत की दुकानें खुली और जरूरतमंद लोग हीं दैनिक जरूरत के सामान खरीदते नजर आये।थानाध्यक्ष ने श्री कुमार ने बताया कि लॉक डाउन को पूरी मुस्तैदी के साथ लागू कराया जाएगा।उन्होंने लोगों से अपील की की बेवजह घरों से न निकले। कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए एक-दूसरे से दूरी बनाना हीं एकमात्र उपाय है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User