बिहार के युवा किसान रौशन कुमार बने बिहार और देश के किसानों के लिए प्रेरणा

रामजी कुमार।  समस्तीपुर। प्रगतिशील युवा किसान रौशन कुमार ने 30 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कृषि विंटर स्कूल व प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। यह कार्यक्रम नवीन कृषि प्रणाली के दृष्टिकोण विषय पर आधारित था। 1 से 30 मार्च 2025 तक आयोजित किये गए, कार्यक्रम में विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय कृषि ......

Mar 30, 2025 - 19:55
Updated: 1 year ago
0 25
बिहार के युवा किसान रौशन कुमार बने बिहार और देश के किसानों के लिए प्रेरणा

बिहार के युवा किसान रौशन कुमार बने बिहार और देश के किसानों के लिए प्रेरणा 

रामजी कुमार।

 समस्तीपुर। प्रगतिशील युवा किसान रौशन कुमार ने 30 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कृषि विंटर स्कूल व प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा कर एक नई उपलब्धि हासिल की है। यह कार्यक्रम नवीन कृषि प्रणाली के दृष्टिकोण विषय पर आधारित था। 1 से 30 मार्च 2025 तक आयोजित किये गए, कार्यक्रम में विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय कृषि शोध संगठनों और विश्वविद्यालयों ने भागीदारी ली। ICAR-ATARI, चंद्र शेखर आज़ाद कृषि विश्वविद्यालय, भारतीय वनस्पति प्रजनन सोसायटी, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, डी.वाई. पाटिल कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, और हिंदुस्तान कृषि अनुसंधान एवं कल्याण सोसाइटी जैसी संस्थाओं ने इसे संयुक्त रूप से आयोजित किया।

रौशन कुमार द विलेज केयर फाउंडेशन के सचिव के रूप में कृषि क्षेत्र में नवाचार व डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। इस प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र के साथ, वे किसान जागरूकता और तकनीकी उन्नयन के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त करेंगे। ग्रेड-A और क्रेडिट-20 के साथ इस प्रमाणपत्र को प्राप्त करना उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि बिहार और देश के किसानों के लिए भी प्रेरणा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RAMJEE KUMAR

Mr. Ramjee Kumar S/O- Madan Kumar Niraj AT+PO- Malikaur, Via- Dighara Pusa, Samastipur-848115 Mob: 9525909590

Comments (0)

User