बिरौली : डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण में कृषि ज्ञान वाहन के माध्यम से दी गई महत्वपूर्ण जानकारियाँ
रामजी कुमार /चम्पारण टुडे /समस्तीपुर। 24 जुलाई 2025 बिहार सरकार के चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा द्वारा संचालित कृषि ज्ञान वाहन बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली पहुँचा। यहाँ चल रहे पांच दिवसीय डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन सभी प्रशिक्षुओं को आधुनिक पशुपालन तकनीकों की जान.......
रामजी कुमार /चम्पारण टुडे /समस्तीपुर। 24 जुलाई 2025
बिहार सरकार के चतुर्थ कृषि रोड मैप के अंतर्गत डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा द्वारा संचालित कृषि ज्ञान वाहन बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली पहुँचा। यहाँ चल रहे पांच दिवसीय डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन सभी प्रशिक्षुओं को आधुनिक पशुपालन तकनीकों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान कृषि ज्ञान वाहन के माध्यम से वीडियो प्रदर्शन कर पशुओं में कृमिनाशक दवाओं का समय पर उपयोग, टीकाकरण प्रणाली, तथा पशुओं में होने वाले आम रोगों व उनके बचाव से संबंधित जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, बरसात के मौसम में पशुओं की देखभाल एवं आवास व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पशुपालकों के सवालों के उत्तर भी विशेषज्ञों द्वारा दिए गए, जिससे उन्हें व्यावहारिक समस्याओं का समाधान प्राप्त हुआ।
उल्लेखनीय है कि यह डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण 21 जुलाई से प्रारंभ हुआ है और यह 25 जुलाई तक चलेगा। इस प्रशिक्षण से ग्रामीण पशुपालकों को व्यावसायिक दक्षता बढ़ाने में सहायता मिल रही है।
गौरतलब है कि कृषि ज्ञान वाहन लगातार विभिन्न गाँवों में जाकर किसानों एवं पशुपालकों को उन्नत कृषि और पशुपालन तकनीकों की जानकारी उपलब्ध करा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0