सीतामढ़ी : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद, 6 तस्कर गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /सीतामढ़ी /बिहार। 24 जुलाई 2025  सीतामढ़ी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे नानौली क्षेत्र में अवैध शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता पाई है। 23 जुलाई को करीब 12:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से कुछ तस्कर मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में शराब ला ......

Jul 24, 2025 - 19:54
0 13
सीतामढ़ी : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में देशी शराब बरामद, 6 तस्कर गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /सीतामढ़ी /बिहार। 24 जुलाई 2025 
सीतामढ़ी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे नानौली क्षेत्र में अवैध शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता पाई है। 23 जुलाई को करीब 12:30 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से कुछ तस्कर मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में शराब ला रहे हैं। सूचना के आधार पर परिहार थाना पुलिस ने नानौली के पास विशेष जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान पुलिस टीम को 6 मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध नजर आए। रोकने का प्रयास करने पर सभी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से कुल 916.200 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की गई, जो प्लास्टिक के जारों में भरकर लायी जा रही थी। साथ ही छह मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं, जिनमें दो सुपर स्प्लेंडर, एक अपाचे, एक पैशन, एक बिना नंबर प्लेट वाली बाइक शामिल है।

जब्त सामान का ब्यौरा:
916.200 लीटर नेपाली देशी शराब
05 सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल
01 अपाचे मोटरसाइकिल
01 पैशन मोटरसाइकिल
01 बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल

कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी:
सुनील कुमार दुर्गवती (पुलिस उपाधीक्षक, परिहार)
सुप्रभात कुमार (थाना प्रभारी, परिहार)
अन्य पुलिस बल

पुलिस ने सभी आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की तहकीकात जारी है। यह कार्रवाई राज्य सरकार की शराबबंदी नीति को सख्ती से लागू करने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User