ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल तैनात, सड़क से सोशल मीडिया तक हो रही है निगरानी

रामजी कुमार।  समस्तीपुर। जिले के शहरी व ग्रामीण इलाके में ईद पर्व को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। अन्य वर्षों की तरह इस बार भी जिला प्रशासन ने इस त्यौहार को सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर काफी चौकस रहने की व्यवस्था की है। बता दें कि बिहार के कुछ जिलों के साथ समस्तीपुर जिले को भी संवेदनशील की सूची में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, जहां-जहां ईद की नमाज अदा की......

Mar 30, 2025 - 19:57
Mar 30, 2025 - 20:02
 0  24
ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल तैनात, सड़क से सोशल मीडिया तक हो रही है निगरानी
सड़क पर वाहनों की जांच करती पुलिस।

ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, चप्पे- चप्पे पर पुलिस बल तैनात, सड़क से सोशल मीडिया तक हो रही है निगरानी

रामजी कुमार।

 समस्तीपुर। जिले के शहरी व ग्रामीण इलाके में ईद पर्व को शांतिपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। अन्य वर्षों की तरह इस बार भी जिला प्रशासन ने इस त्यौहार को सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर काफी चौकस रहने की व्यवस्था की है। बता दें कि बिहार के कुछ जिलों के साथ समस्तीपुर जिले को भी संवेदनशील की सूची में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, जहां-जहां ईद की नमाज अदा की जाएगी, वहां फोर्स की तैनाती की जाएगी। ईद पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर जिला नियंत्रण कक्ष सहित सभी अनुमंडलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। सभी नियंत्रण कक्ष 30 मार्च की सुबह छह बजे से एक अप्रैल की शाम छह बज तक लगातार पदाधिकारी 30 सशस्त्र बल व 30 लाठी बल के जवानों की प्रतिनियुक्ति के अलावा टीजीएस स्क्वाड एक सेक्शन, दो फायर ब्रिगेड एवं एक बज्र वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।जिले में पांच प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी को वरीय प्रभार में प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिले भर में सभी नियंत्रण कक्ष सहित 325 दंडाधिकारी, 301 पुलिस पदाधिकारी, 1425 सशस्त्र व 390 लाठी बल के महिला-पुरुष जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी पुलिस बलों को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, शील्ड और ड्रैगन लाइट उपलब्ध कराए गए हैं।

समस्तीपुर अनुमंडल क्षेत्र में 113 दंडाधिकारी, 113 पुलिस पदाधिकारी, 565 सशस्त्र बल के जवान, 65 लाठी बल के जवान प्रतिनियुक्त किए गए हैं। वहीं, इसी के अंतर्गत नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चिन्हित 23 स्थानों पर 23 दंडाधिकारी व 23 पुलिस पदाधिकारी, 115 सशस्त्र बल के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं, कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में 16 स्थानों पर 16 दंडाधिकारी, 16 पुलिस पदाधिकारी, 75 सशस्त्र बल व पांच लाठी बल के जवान प्रतिनियुक्ति किए गए हैं। रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में नियंत्रण कक्ष सहित 93 दंडाधिकारी, 83 पुलिस पदाधिकारी, 430 सशस्त्र बल व 80 लाठी बल के जवान प्रतिनियुक्त किए गए हैं। वहीं, दलसिंहसराय अनुमंडल में नियंत्रण कक्ष सहित 60 दंडाधिकारी, 51 पुलिस पदाधिकारी 280 सशस्त्र बल व 75 लाठी बल के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

अलर्ट मोड में रहेंगी व्यवस्थाएं। 

पर्व के मद्देनजर घातक हथियारों, अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में इसकी कड़ाई से निगरानी करेंगे। सिविल सर्जन द्वारा सदर अस्पताल सहित सभी अनुमंडलों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पर्व के दौरान नमाज समाप्ति तक एम्बुलेंस के साथ चिकित्सक दल तैनात रहेंगे। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, पर्व के अवसर पर जल एवं विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए कार्यपालक अभियंताओं को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर। 

जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष : 06274-222301 समस्तीपुर अनुमंडल : 06274-222099 रोसड़ा अनुमंडल : 06275-222244 दलसिंहसराय अनुमंडल : 06278-295211 पटोरी अनुमंडल : 06278-234424

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RAMJEE KUMAR Mr. Ramjee Kumar S/O- Madan Kumar Niraj AT+PO- Malikaur, Via- Dighara Pusa, Samastipur-848115 Mob: 9525909590