समस्तीपुर : शौचालय टंकी में दम घुटने से तीन की दर्दनाक मौत, JCB से तोड़कर निकाले गए शव

चम्पारण टुडे /समस्तीपुर।  समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सलहा बुजुर्ग गांव में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। शौचालय टंकी में दम घुटने से मौत हुई। मृतकों की पहचान गांव के भुनू साहू के दोनों पुत्र राम उमेश साहू (42), दया राम साहू (38) और दया.......

Jul 09, 2025 - 20:18
Updated: 10 months ago
0 61
समस्तीपुर : शौचालय टंकी में दम घुटने से तीन की दर्दनाक मौत, JCB से तोड़कर निकाले गए शव
प्रतीकात्मक तस्वीर

चम्पारण टुडे /समस्तीपुर। 
समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सलहा बुजुर्ग गांव में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। शौचालय टंकी में दम घुटने से मौत हुई। मृतकों की पहचान गांव के भुनू साहू के दोनों पुत्र राम उमेश साहू (42), दया राम साहू (38) और दया राम साहू के पुत्र राधेश्याम साहू (15) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सबसे पहले राधेश्याम टंकी में उतरा था और वह अंदर फंस गया। उसे बचाने के लिए पहले दया राम और फिर राम उमेश भी टंकी में उतर गए, लेकिन टंकी में घुटन के कारण तीनों की जान चली गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई।

JCB से तोड़कर निकाले गए शव:
घटना की भयावहता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि शौचालय की टंकी इतनी संकरी थी कि तीनों के शव को निकालने के लिए JCB मशीन से टंकी को तोड़ना पड़ा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

थाना अध्यक्ष ने की पुष्टि:
थाना के प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

परिजनों में मचा कोहराम:
घटना के बाद से पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User