घोड़ासहन : नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया, SIT गठन की तैयारी में पुलिस,  जल्द होगा खुलासा

चम्पारण टूडे / पूर्वी चम्पारण। पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन इस मामले में विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना का जल्द ही उद्भे......

Jul 09, 2025 - 19:27
Updated: 10 months ago
0 593
घोड़ासहन : नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामला गरमाया, SIT गठन की तैयारी में पुलिस,  जल्द होगा खुलासा

चम्पारण टूडे / पूर्वी चम्पारण।
पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन इस मामले में विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने की तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना का जल्द ही उद्भेदन किया जाएगा।

जनसुराज नेता ने उठाई न्याय की मांग:
इस बीच जनसुराज अभियान के प्रमुख नेता और अधिवक्ता मधुसूदन कुशवाहा ने इस मामले को लेकर पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात की और घटना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मृतका के परिजनों की ओर से उठाए गए सवालों को सामने रखा और इस मामले की गहराई से जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने भी उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही SIT का गठन कर निष्पक्ष जांच की जाएगी और मामले की सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी।

किराए के मकान में पंखे से लटका मिला शव:
घटना कुछ दिनों पूर्व की है, जब घोड़ासहन बाजार क्षेत्र के एक किराए के मकान में एक नाबालिग लड़की का शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन परिजनों के बयान इस मौत को संदेहास्पद बना रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार किराए के मकान में रह रहे एक व्यवसाई दम्पति के उक्त किशोरी घरेलु काम झाड़ू पोंछा करती थी। घटना के कुछ दिन पूर्व ही व्यवसाई दम्पति किसी कार्य से बाहर थे। 

प्रेम प्रसंग की चर्चा, परिजन बोले हत्या:
स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर कई चर्चाएँ हैं। सूत्रों के अनुसार, मृतका का कथित तौर पर किसी युवक से प्रेम संबंध था और उसी के चलते तनाव की स्थिति बनी थी। हालांकि, मृतका के परिजनों ने इसे पूर्व-नियोजित हत्या करार दिया है और सीधा आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप दिया गया।

ग्रामीणों में आक्रोश, न्याय की मांग तेज:
घटना के बाद से ही इलाके में सन्नाटा और असमंजस का माहौल है। ग्रामीणों में आक्रोश है और लगातार यह मांग उठ रही है कि दोषियों को चिन्हित कर कड़ी सजा दी जाए। कई सामाजिक संगठनों ने भी घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

पुलिस का दावा, जल्द सामने आएगी सच्चाई:
स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अब तक की जांच में कई पहलुओं को खंगाला है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और मोबाइल डेटा की मदद से तकनीकी अनुसंधान जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही SIT गठन के बाद मामले में शामिल हर व्यक्ति से पूछताछ कर सच्चाई सामने लाई जाएगी।

फर्दाफांस करे पुलिस और जनता के सामने रखे सच्चाई:
जनसुराज के नेता और अधिवक्ता मधुसूदन कुशवाहा ने बताया कि घटना के सन्दर्भ में पुलिस को मोबाइल डाटा डंप एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट अविलम्ब प्राप्त कर मामले का उद्भेदन करना चाहिए। उद्भेदन कर जनता के सामने सच्चाई का पर्दाफांस होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्वी चम्पारण एसपी से मुलाकात कर मामले को अवगत कराया गया है। जिस पर जल्द ही SIT गठित कर पर्दाफांस करने का आश्वासन दिया गया है।   

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User