रक्सौल : बिहार बंद का रामगढ़वा में दिखा व्यापक असर, महागठबंधन के नेताओं ने किया सड़क पर विरोध प्रदर्शन
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। संवाददाता - रामगढ़वा। बिहार में महागठबंधन के आह्वान पर बुलाए गए बिहार बंद का व्यापक असर बुधवार को पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा में देखने को मिला। राजद, कांग्रेस व अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर एनएच-28 समेत मुख्य सड़कों पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध का नेतृत्व ......
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। संवाददाता - रामगढ़वा।
बिहार में महागठबंधन के आह्वान पर बुलाए गए बिहार बंद का व्यापक असर बुधवार को पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा में देखने को मिला। राजद, कांग्रेस व अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर एनएच-28 समेत मुख्य सड़कों पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया। विरोध का नेतृत्व विधायक इंजीनियर शशिभूषण सिंह ने किया, जिनके साथ कई संभावित प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का लगाया आरोप
प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में जानबूझकर छेड़छाड़ की जा रही है और बाहरी मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। विधायक शशिभूषण सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची की समीक्षा की गई थी, उसी प्रकार विधानसभा चुनाव के पहले भी निष्पक्ष सर्वे जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी महागठबंधन के खिलाफ साजिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सुगौली में भी धरना, कई दिग्गज रहे मौजूद
सुगौली के जनता चौक पर भी महागठबंधन के नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर भावी प्रत्याशी ओमप्रकाश चौधरी, जयप्रकाश यादव, प्रेमचंद्र यादव, जिला पार्षद पति कमरूद्दीन अंसारी एवं बृजकिशोर गुप्ता समेत कई स्थानीय नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। नेताओं ने ऐलान किया कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो अगली बार और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
रामगढ़वा की सड़कें बनी जाम का केंद्र
बिहार बंद के दौरान रामगढ़वा की प्रमुख गलियां – शंकर मंदिर रोड, गल्र्स स्कूल रोड, कोठी रोड, स्टेशन रोड, हाईस्कूल रोड आदि पूर्णतः जाम रहीं। भीषण गर्मी के बीच स्कूल बसें, ई-रिक्शा, ऑटो व छोटे वाहन जाम में फंसे रहे, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
प्रशासन ने संभाला मोर्चा
बंद को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष राजीव कुमार, अपर निरीक्षक सुमित कुमार व अजीत सिंह के साथ-साथ पुलिस बल और चौकीदारों की टीम ने क्षेत्र में गश्त कर स्थिति को नियंत्रण में रखा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0