सिकरहना : घोड़ासहन में राजद का बंदी, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में अनियमितता का आरोप, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण  वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर राजद ने घोड़ासहन प्रखंड में आज जोरदार बंदी का आयोजन किया। यह बंदी राजद के प्रखंड अध्यक्ष महंथ विनोद दास के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से कराया गया। कार्यक.......

Jul 09, 2025 - 15:10
Updated: 10 months ago
0 45
सिकरहना : घोड़ासहन में राजद का बंदी, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में अनियमितता का आरोप, सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण 
वोटर लिस्ट पुनरीक्षण को लेकर राजद ने घोड़ासहन प्रखंड में आज जोरदार बंदी का आयोजन किया। यह बंदी राजद के प्रखंड अध्यक्ष महंथ विनोद दास के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से कराया गया। कार्यकर्ता पूरे शहर में घूम-घूमकर दुकानों को बंद कराते नजर आए।

बंदी की शुरुआत बस स्टैंड कर्पूरी चौक और आंबेडकर चौक से हुई, जहाँ टायर जलाकर चक्का जाम किया गया। इसके बाद राजद समर्थकों ने आंबेडकर चौक, गाँधी चौक, भगत सिंह चौक, बीरता चौक, गुदरी बाजार चौक, सरस्वती चौक, डाकघर रोड, राम जानकी मंदिर रोड सहित मुख्य बाजार क्षेत्रों में मार्च कर दुकानों को बंद कराया।

बंदी के दौरान कार्यकर्ता वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में धांधली और आम जनता के नाम जानबूझकर हटाने का आरोप लगाते रहे। उनका कहना था कि अगर इस पर जल्द संज्ञान नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज रूप दिया जाएगा।

प्रखंड अध्यक्ष महंथ विनोद दास के साथ मौके पर मौजूद नेताओं में किरण देवी, गोपाल प्रसाद, बृजमोहन सिंह, किशोर कुमार, अमित यादव, मुन्ना यादव, वीरेश कुमार, लखन प्रसाद, विनय कुमार, नामचीन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

इस दौरान बंदी का मिला जुला असर रहा। बंदी के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन की सतर्कता के चलते स्थिति नियंत्रण में रही।

जनता की माँग है कि निर्वाचन कार्यालय पारदर्शिता के साथ पुनरीक्षण कार्य करे और सभी पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएँ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User