जितना : पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  270 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण  बनकटवा (पूर्वी चम्पारण)। जितना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 270 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार की देर रात गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 अगस्त 2026 की रात्रि में जितना थाना की पुलिस नियमित वाहन गश्ती एवं अपराध ......

Aug 03, 2026 - 18:00
0 9
जितना : पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  270 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण 
बनकटवा (पूर्वी चम्पारण)। जितना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 270 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार की देर रात गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 अगस्त 2026 की रात्रि में जितना थाना की पुलिस नियमित वाहन गश्ती एवं अपराध नियंत्रण अभियान पर निकली हुई थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सैनिक रोड स्थित लालबाबू पोखरा के समीप भारी मात्रा में नेपाली शराब की खेप मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दिलीप कुमार (29 वर्ष), पिता शिवजी प्रसाद, निवासी गुलरिया, थाना दरपा, जिला पूर्वी चम्पारण को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 900 बोतल नेपाली शराब (प्रत्येक 300 एमएल) बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 270 लीटर बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इस मामले में शामिल अन्य तस्करों एवं नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। जितना थाना पुलिस की इस कार्रवाई को शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User