बड़ा फैसला! सभी कोरोना पीड़ित के इलाज का खर्च उठाएगी बिहार सरकार, बनाया गया कोरोना उन्मूलन कोष
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के सभी MLA और MLC से अपील की है कि वे अपनी निधि से कोरोना उन्मूलन कोष में 50 लाख रुपये जमा कराएं. इसके साथ ही उन्होंने यह ऐलान भी किया कि कोरोना वायरस से संक्रमित सभी लोगों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी. मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस को विश्वव्यापी संकट बताते हुए कहा कि इससे डरने की नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है और सरकार इसके लिए पूरे इंतजाम कर रही है.
*कोरोना फंड भी हो गया गठित*
सीएम नीतीश की बुधवार को सभी जिलों के डीएम के साथ तीन घंटे से अधिक विडियो कांफ्रेंसिंग चली. इसके बाद देर शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसमें उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खात्मे के लिए सरकार ने कोरोना उन्मूलन फंड का गठन किया है. इसमें सभी विधायकों और विधान पार्षदों से सीएम ऐच्छिक कोष से पचास लाख रुपये लिये गये हैं.
उन्होंने बताया कि सभी विधायक और एमएलसी को सरकार साल में तीन करोड़ रुपये की अनुशंसा का अधिकार दिया गया है. इसमें से प्रत्येक के एच्छिक कोष से कम से कम पचास लाख रुपये और कोई अधिक देने की इच्छा रखते हों तो और भी राशि इस कोष के लिए जी जा सकेगी.
डरना नहीं है, लड़ना है
सीएम नीतीश ने कहा कि इससे डरना नहीं है, सिर्फ सचेत रहना है. सचेत रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना से इलाज और जांच का पूरा खर्च उठायेगी. इसके लिए कोरोना उन्मूलन फंड भी बन गया है. राज्य सरकार द्वारा जो भी संभव होगा, वह सब किया जायेगा.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0