रक्सौल में जन्म दिन पर केक देते डीएसपी।
रक्सौल।अनिल कुमार। लॉकडाउन के बीच देशभर में पुलिस के अलग-अलग चेहरे देखने को मिल रहे हैं। कहीं पुलिस का सख्ती वाला रूप दिख रहा है तो कहीं पर गीत गा कर लोगो को घर में घर में रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।इस बीच रक्सौल में पुलिस का दिल को छू लेने एक वाला बेहद मानवीय चेहरा सामने आया है। लॉकडाउन के दौरान जहां लोगों को खाने-पीने के सामानों के लिए भी अनेक दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। वहीं, आज एक अम्बेडकर नगर के अनुसूचित बस्ती में 7 साल की बच्ची के जन्मदिन के मौके पर रक्सौल पुलिस अधिकारियों ने उसके लिए केक की व्यवस्था की। लड़की आराध्या राज अम्बेडकर नगर के वार्ड संख्या 6 अनुसूचित बस्ती के कमलेश कुमार की पुत्री है।इस दौरान एसडीपीओ संजय झा ने कहा कि आप लोग घर में रहे सुरक्षित रहे। आपलोगो के सेवा के लिए पुलिस हमेशा खड़ी है। उक्त मौके पर एसडीपीओ संजय झा, रक्सौल थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, हरैया ओपी प्रभारी ध्रुपनारायन प्रसाद सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0