अनुमंडल के कार्यों की समीक्षा करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल

Mar 30, 2025 - 11:28
 0  1

रक्सौल।अनिल कुमार।

लॉकडाउन की अवधि के बाद 20 अप्रैल से मिली छूट में पहली बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रीय सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल बेतिया से निकलकर रक्सौल अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार झा एवं मनरेगा के पी ओ गौरव सिन्हा से पूरे अनुमंडल के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मेरे पास सबसे अधिक शिकायतें राशन संबंधित आई थी। इसलिए पहले रक्सौल में आने का तय किया। लॉक डाउन के पालन करते हुए कहीं भी नहीं गया। अनुमंडल के अधिकारियों से लगभग 1 घंटे तक सभी प्रखंडों में चल रहे राहत एवं लॉक डाउन से  जुड़ी व्यवस्था पर चर्चा की। अनुमंडल पदाधिकारी श्री अमित कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार झा ने उन्हें सभी विषयों को एक-एक करके रखा एवं डाटा प्रस्तुत किया। डॉक्टर जायसवाल ने सभी कागजातों को देखने के बाद संतोष जाहिर करते हुए अधिकारियों से कहा कि किसी भी व्यक्ति को राहत से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। प्रत्येक राशन कार्ड से वंचित परिवारों की देखभाल होनी चाहिए। वहां से निकलने के बाद सोना हॉल में आयोजित प्रेस संवाददाता को संबोधित करते हुए डॉक्टर जयसवाल ने कहा कि मैं  लॉक डाउन में ढील होने  के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहा हूं । उन्होंने बताया कि रक्सौल में 800000 की आबादी में 6 लाख 35 हज़ार को राशन मिल रहा है ।जिन लोगों को जिन लोगों का राशन कार्ड रिजेक्ट हो गया था उसे पुनः जांच कर 12000 कार्ड धारियों को राशन दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि  85% आबादी को अब राशन मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने ऐसी व्यवस्था की है कि किसी भी व्यक्ति को राशन से वंचित नहीं रखा जाएगा। अगर उसे भी कोई वंचित रह गया है तो जीविका को ऐसे लोगों की खोज की जिम्मेवारी दी गई है जिनके पास आधार कार्ड है उन्हें राशन दिया जाएगा। नगर पालिका क्षेत्र में जीविका नहीं होती है जिसके विषय में मुख्यमंत्री  से मैंने वार्ता की और नगर की समस्याओं से अवगत कराया। मा0 मुख्यमंत्री ने उस पर विचार करते हुए सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगर किसी जरूरतमंद का नाम छूट गया है या रिजेक्ट हो गया है तो उनको उनकी पहचान कर उनकी लिस्ट बनाया जाए और उनको ₹1000 उनके खाते में दे दिया जाएगा। इस अवसर पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो0 अनिल कुमार सिन्हा, भाजपा के जिला प्रभारी शैलेन्द्र मिश्र, जिला उपाध्यक्ष ई0 जितेंद्र कुमार, जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दूबे,, सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय भगत, जिला व्यवसायिक मंच के अध्यक्ष गणेश धनोतिया, मनोज शर्मा, पिंटू गिरी, राकेश वर्मा, संजय पटेल, संतोष कुमार,कन्हैया सर्राफ,रवि गुप्ता,अजय पटेल, बच्चा कुशवाहा,बृजकिशोर कुशवाहा, राजन कुशवाहा, अनीश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0