पूर्वी चम्पारण का एक व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

नरेंद्र झा, मोतिहारी। शिवहर जिला में कोरेंटाइन में रह रहे एक युवक में कोरोना पौजेटिव पाया गया है। उक्त युवक पूर्वी चंपारण जिले के फेनहारा का निवासी बताया गया है। डीएम मोतिहारी ने बताया है कि उक्त युवक शिवहर में ही कोरेंटाइन में रह रहा था । जांच के बाद उसमें कोरोना पौजेटिव पाया गया है। युवक की ट्रेवल हिस्ट्री पता किया जा रहा है।

डीएम मोतिहारी के अनुसार पूर्वी चंपारण में कोरोना का एक भी पौजेटिव केश नही मिला है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और ऐहतियात के सारे कदम उठाए गए हैं। वैसे बिहार में कोरोना संक्रमण की बढ़ती संख्या चिंताएं बढ़ा दी है।आज भी कोरोना के पांच मरीज पाए गए हैं, इस तरह बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 131 हो गई है।

अब तक बिहार के 15 जिलों में ही कोरोना के मरीज मिले थे लेकिन अब शिवहर में एक नया मरीज के मिलने से सीमावर्ती जिलों में हलचल बढ़ गई है। हालांकि उक्त मरीज पूर्वी चंपारण के फेनहारा का रहने वाला बताया गया है।

लेकिन उसका फेनहारा से संपर्क का फिलहाल हिस्ट्री नहीं मिला है। वैसे मोतिहारी जिला प्रशासन सतर्कता बरत रही है और उसकी ट्रेवल हिस्ट्री पता लगाने में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User