पुलवा घाट पुल के नीचे गिरी स्कॉर्पियो।

Mar 30, 2025 - 11:28
 0  0

तुरकौलिया:-- तुरकौलिया थाना क्षेत्र के पुलवाघाट  के पास से तेजी से होकर गुजर रहीे एक स्कोरपियो गाड़ी नदी में गिर गया । गाड़ी मे चालक सहित दो लोग सवार थे। जहां दोनों गाड़ी से किसी तरह निकल कर भागने में सफल रहे। वही चालक के बुरी तरह से जख्मी  होने की बात बताई गई है।

घटना के बाबत बताया जाता है कि तुरकौलिया से जयसिंहपुर की तरफ जा रही स्कार्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर नदी मे जा गिरी। चर्चा के अनुसार  वाहन मालिक स्वयम गाड़ी चला रहा था और गाड़ी की गति बहुत तेज थी।

गाड़ी पुल के नीचे गिरने के बाद उक्त दोनोंययुवक किसी तरह निकल कर भाग गए। घटना के सम्बंध में थानाध्यक्ष नवनीत कुमार ने बताया कि गाड़ी का पता लगाया जा रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0