घोड़ासहन/बनकटवा: गरीबों का राशन गबन में लिप्त पदाधिकारी बर्खाश्त हो: मधुसूदन
राशन की कलाबाजरी को लेकर ग्रामीण करेंगे भूख हड़ताल
पूर्वी चंपारण/बनकटवा/घोड़ासहन:- दिनांक 28-01-2020 को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अठमुहान के विश्वकर्मा चौक पर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए ग्रामीणों की एक बैठक हुई जिसमें सैकडों शोषित लोग इक्कट्ठे हुए ।
बैठक का मुख्य उद्देश्य राशन से वंचित सभी कार्डधारियों को राशन मुहैया कराने, पिछले कई सालों से राशन को गबन करनेवाले डीलरों पर FIR के साथ गिरफ्तारी करवाने तथा इसके संरक्षक वरीय पदाधिकारियों को बर्खाश्त करवाने की मांग थी।
बैठक को संबोधित करते हुए आइसा अध्यक्ष मधुसूदन ने कहा कि डबल इंजन की सरकार कहकर अपनी पीठ थपथपाने वाले भाजपा-जदयू के शासनकाल में वर्षों से गरीबों का शोषण होता आ रहा है।
बनकटवा प्रखंडा के अठमुहान गाँव में सैकड़ों लोगों को कई सालों से राशन नही मिलता, इसका ताजा उदाहरण है। लंबे संघर्ष के उपरांत चार सौ लोगों में लगभग तीन सौ लोगों को राशन मिला किंतु अभी भी सैकड़ों लोग राशन से वंचित है। अनुमंडलीय पदाधिकारी के पास शिकायत के बाद राशनखोर डीलरों का लाइसेंस तो रद्द हो गया लेकिन FIR केवल एक ही डीलर के ऊपर हुई। इसमें संबंधित पदाधिकारी भी जांच के दायरे में आ गए है। इसके लिए उन्होंने जांच की मांग की साथ ही दोषी पाए जानेवाले पदाधिकारी को बर्खाश्त भी किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जिलाधिकारी(पूर्वी चंपारण) और मुख्यमंत्री (बिहार सरकार) को भी पत्र लिखा जाएगा। यदि एक सप्ताह के अंदर दोनों डीलरों पर करवाई नही हुई तो अनसन किया जाएगा।
बैठक में मनोज यादव, सब्बीर अंसारी, समशेद अंसारी, सुरेंद्र सह, गगनदेव पंडित, सरोज साह, शिवजन्म पासवान और उपेंद्र साह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0