मुखिया पर कार्रवाई के लिए लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
राहुल कुमार
घोड़ासहन पूर्वीचम्पराण:
जन अधिकार पार्टी (लोक) के छात्र ज़िलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने घोड़ासहन प्रखंड के श्रीपुर पंचायत के मुखिया रिकु देवी पर कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा। पत्र में श्री सिंह ने बताया की विगत 26 अप्रैल को चंडीगढ़ से श्रीपुर का एक युवक घर आया और जब वह बरवा खूर्द स्थित कोरेनटाईन भवन गया तो मुखिया पति जयमंगल साह द्वारा उसे वहाँ रखने से माना कर दिया यह कहकर की यह कोरेनटाईन भवन श्रीपुर या किसी अन्य जगह के लोगों के रहने के लिए नही बना हैं।
जिसके बाद युवक श्रीपुर स्थित प्राथमिक विधालय में रहने को मजबूर हैं । जाप छात्र परिषद् के ज़िलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने बताया की जब इसकी सूचना हमें मिली तो हमने घोड़ासहन प्रखंड विकास पदाधिकारी से दूरभाष पर बात किए तो वह अपना पल्ला झार लिए।
मुखिया द्वारा किए गये इस कार्य से लोगों मे संक्रमण का भय हैं और लोग सहमे हुए हैं,जाप छात्र परिषद् के ज़िलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने बिहार सरकार और ज़िला प्रशासन से मुखिया पर इस लापरवाही के लिए कार्रवाई करने के साथ साथ इनके द्वारा किये जा रहे राहत कार्य में ख़र्च पैसे को सार्वजनिक करने तथा उस युवक को जल्द से जल्द कोरेनटाइन करने की माँग कीं हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)