एसएसबी के द्वारा आपदा राहत केन्द्र पर रह रहे लोगों की सुविधा के मच्छर की दवा भी प्रदान की गयी

Mar 30, 2025 - 16:58
0 3

रक्सौल।अनिल कुमार। सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी राज कुमार कुमावत ने सोमवार की रात रक्सौल के हजारीमल हाई स्कूल में पहुंच कर आपदा राहत केन्द्र पर रह रहे लोगों से मुलाकात की। उन्होने क्वॉरेनटाइन की अवधि पूरी कर चुके नेपाली नागरिको से बात करते हुए कहा कि आप लोगों को तुरंत नेपाल भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होने बताया कि नेपाल में रहने वाले लोगों को बुलाने के साथ ही नेपाली नागरिको को नेपाल भेजने की व्यवस्था की जा रही है। एसएसबी के द्वारा आपदा राहत केन्द्र पर रह रहे लोगों की सुविधा के मच्छर की दवा भी प्रदान की गयी। मौके पर नप के मृत्युजंय मृणाल, लालदेव यादव, राकेश रंजन, श्रवण प्रसाद श्रीवास्तव, हिमांशू रंजन, सोनू मंडल, बैजू जायसवाल, मदन ठाकुर, महेन्द्र प्रसाद सहित रामबाबू गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

यहां बता दे कि नेपाल के करीब 19 लोग रक्सौल के आपदा केन्द्र में बीते 28 दिनो से अधिक समय से फंसे हुये है। अब वे लोग नेपाल जाने की मांग कर रहे है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User