नेपाल से भारत की सीमा में प्रवेश कर रहे भारतीय नागरिको को एसएसबी ने नेपाल एपीएफ को सौंपा

Mar 30, 2025 - 16:58
0 3

रक्सौल।अनिल कुमार। नेपाल की ओर से भारत की सीमा में प्रवेश कर रहे चार भारतीय नागरिको को एसएसबी ने पकड़ कर नेपाल एपीएफ को सौंप दिया है। लॉकडाउन के कारण सीमा बंद होने के बाद भी ये लोग खुली सीमा का लाभ लेकर भारत की सीमा में प्रवेश की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान एसएसबी के जवानो ने उन्हे पकड़ लिया।

इसकी जानकारी देते हुए सहायक सेनानायक राजकुमार कुमावत ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली निवासी रूप लाल, टुन्ना राम, हरसिद्धि के निवासी मो. आबिद आलम व सुगौली के धर्मपुर निवासी तपन कुमार शामिल है। ये लोग खुली सीमा के कारण भारत में प्रवेश कर गये थे, जिसके बाद सीमा पर ही उन्हे नेपाल एपीएफ के 13 वीं बटालियन को सौंप दिया गया।

दूसरी ओर एसएसबी जवानों ने रात के समय भारत-नेपाल पीलर संख्या  391 के पास से पेट्रोलिंग के दौरान बेतिया के सरिसवा निवासी सुरेन्द्र सहनी को भी हिरासत में लेकर एपीएफ नेपाल को सौंप दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User