किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग
रक्सौल।अनिल कुमार। बिहार के किसानों के हित में भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश किसान मोर्चा कमेटी के द्वारा की गई पहल अब रंग ला रही है। उक्त बातें आज किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में रक्सौल संगठन जिला भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कही।
पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में भारी आंधी बारिश और ओले गिरे थे जिसके कारण किसानों की फसल खराब हो गई थी। उसके लिए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल जी से आग्रह की गई थी कि किसानों का जो नुकसान हुआ है उसे क्षतिपूर्ति मिले। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल और एक कमेटी बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार से मिलकर के इस समस्या के समाधान के लिए निवेदन किए।
जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने यह बताया कि बिहार सरकार ने मांगों को मानते हुए कृषि विभाग से फसल बार और प्रखंड बार क्षति का आकलन कर रिपोर्ट 2 दिन में देने को कहा है। आगामी 3 मई को लॉक डाउन खोलने के बाद 1 मई से किसान इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।वैसे किसान जो किसी कारणवश मार्च की वर्षा से फसल क्षति के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वह भी 1 मई से आवेदन कर सकेंगे।
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए 518 . 12 करोड़ रुपये पहले ही मंजूर कर दी है। फरवरी में फसल क्षति के लिए 12,11,888 किसानों ने आवेदन किया था जिसकी जांच की जा रही है ।सही पाए गए अब तक 51,171 किसानों को उनके खाते में 18 करोड़ 37 लाख35 रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री राहत केयर में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों से सहयोग करने का अपील की।
इस बैठक में मुख्य रूप से नितेश पटेल ,दीपेश गुप्ता, पप्पू गुप्ता, विनोद कुशवाहा,मंटू यादव, सुशील गुप्ता, रवि गुप्ता विजय सिंह, आनंद ओझा, सहित सभी जिला और मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी कन्हैया कुमार करण ने दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0