तुरकौलिया के कई पंचायतों में समाज सेवी द्वारा कराया जा रहा है सेनिटेशन।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 4

तुरकौलिया :-- प्रखण्ड के कई पंचायतों में समाज सेवी रणजीत कुमार के द्वारा कई दिनों से सेनिटाईजेशन का काम कराया जा रहा है।जिसमे उनके साथ गाडियां और उनके सहयोगी संजय कुमार सिंह, अरुण कुमार,राजेश कुमार,नागेन्द्र कुमार और सुरेन्द्र राम सहित अन्य लोग सहयोग कर रहे है।समाजसेवी रणजीत कुमार ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से प्रखंड को सुरक्षित करने के लिए पूरे गांव कोे सेनेटाईज करवा रहा हूं।

प्रथम फेज में तुरकौलिया- 21 जिला परिषद् क्षेत्र को अपना कर्मक्षेत्र बनाया है। विगत एक सप्ताह से हो रहे सेनेटाइजर छिड़काव के तहत शंकर सरैया उतरी,तुरकौलिया मध्य व तुरकौलिय पूर्वी पंचायतों के गांवों को छिड़काव कर सेनेटाईज कर दिया गया। वहीं अन्य पंचायतों में सेनेटाईज करने का काम जारी है।

समाजसेवा के रूप में पंचायत के गांवों को सेनेटाईज करने के कार्यो की सराहना करते हुए मुखिया संघ के अध्यक्ष अभय कुमार शर्मा,मुखिया बेबी आलम,सुनिल कुमार, पैक्स अध्यक्ष गुड्डू रस्तोगी,सरपंच दीपक कुमार गुप्ता,पूर्व मुखिया कमरूज्जमा, अशोक कुमार गुप्ता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार यादव आदि का कहना है कि गांव को सेनेटाईजर किये जाने से न केवल कोरोना वायरस से रक्षा हो रही है,

बल्कि इससे मच्छर का प्रकोप भी काफी कम हो गया है। कर्मयोद्धा समाजसेवी रंजीत कुमार का कहना है कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव की जिम्मेवारी हम सभी की है। ऐसी परिस्थिति में समाज के प्रबु़द्धजनों को आगे आकर कोरोना से बचाव के लिए कार्य करना चाहिए।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User