लॉकडाउन में वाहनों को जब्त कर पुलिस ने वसूला पांच हजार रुपये दण्ड

लॉकडाउन में वाहन चालक सर्तक हो वरना जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज दिया निर्देश - थानाध्यक्ष

Mar 30, 2025 - 16:57
0 4


 रामगढ़वा ।  लॉकडाउन में थाना क्षेत्र में उल्लंघन करने वाले पर रामगढ़वा पुलिस ने सड़कों पर आने जाने वाले दुपहिया वाहनों को जप्त कर पांच हजार रूपये का चालान काटा है।
वही थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने शुक्रवार को बताया कि यह चालान जप्त दो पहिया वाहन चालकों से काटकर सरकारी खजाने में जमा किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखने के लिए लॉकडाउन में बिना काम के वाहन घुमते समय पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा। 
उन्होंने कहा कि समय निर्धारित के बाद लॉकडाउन में घुमते हुएं उल्लंघन करने वालो पर दण्ड के साथ कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
मौके पर लॉकडाउन में गस्ती अभियान में बीडीओ राकेश कुमार, थाना के समस्त एएसआई ,महिला पुलिस व सैफ जवान मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User