रामगढ़वा। 22 दिनों की ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर विधालय के अभिभावक व शिक्षकों की हुई संगोष्ठी बैठक, छात्र-छात्राओं ने ग्रीष्मावकाश से जतायी खुशी
चंपारण टुडे | मोतिहारी, रामगढ़वा 31 मई को बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षा विभाग द्वारा 'पढ़ेंगे, बढ़ेंगे और सीखेंगे हम' थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रामगढ़वा प्रखंड के पिपरपाती स्थित विद्यालय ......
चंपारण टुडे | मोतिहारी, रामगढ़वा
31 मई को बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षा विभाग द्वारा 'पढ़ेंगे, बढ़ेंगे और सीखेंगे हम' थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। रामगढ़वा प्रखंड के विद्यालय में भी यह बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में शिक्षकों ने अभिभावकों को विद्यालय से मिलने वाली सुविधाओं, छात्रों की प्रगति, और ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्रों की निरंतर सीखने की प्रक्रिया पर चर्चा की। छात्रों को 1 जून से 22 जून तक की छुट्टियों के लिए गृहकार्य दिया गया है, जिसे विद्यालय खुलने पर जांचा जाएगा।
प्रखंड बीईओ इंद्रजीत कुमार दास ने बताया कि सभी छात्रों को होमवर्क देना अनिवार्य है और अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि वे बच्चों के लिए घर में अध्ययन का एक कोना विकसित करें।
बैठक में विद्यालय के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य मंतोष कुमार, शिक्षक कमलेश कुमार, संजीव कुमार, मुकेश कुमार सिंह, नागेंद्र पांडेय, श्रीनिवास कुमार, राज कुमार, ललन कुमार, नसीम अहमद,संदीप सिंह, नीतेश कुमार, अजीत यादव, संदेश कुमार, नन्दू राम, देवी राम, विजय श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार, सचितानंद ठाकुर, जटाशंकर प्रसाद, सुनिल ठाकुर, मजहर आलम, सगीर अहमद, अरविंद कुमार, रूपा कुमारी, ममता कुमारी, सिन्धु कुमारी, रागनी कुमारी, आभा कुमारी, मीना सिंह, संगीत कुमारी सहित छात्र एवं छात्रों के अभिभावक व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
यह संगोष्ठी छात्रों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भूमिका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)