रामगढ़वा : आस मोहम्मद की बैट से पीटकर हत्या, पुलिस ने किया चौदह लोगों पर एफआईआर दर्ज
विवाद क्रिकेट खेल में लड़कों के बीच मारपीट के बाद बना पारिवारिक
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के बेलासपुर गाँव निवासी आस महम्मद की मृत्यु आपसी विवाद में गंभीर रूप से घायल हो जाने के कारण हो गई।यह विवाद सोमवार को दोपहर में क्रिकेट खेलने गए लड़कों में हुए झगड़ा के कारण प्रारम्भ हुआ व यह आस मोहम्मद व शेख मुख्तार का पारिवारिक विवाद के रूप में बदल गया।लड़कों के बीच मारपीट का कारण पूछने गए आस मोहम्मद के सिर पर क्रिकेट के बैट से प्रहार होने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया व इलाज के लिए मोतिहारी, मुझ० और पटना के बीच क्रम में उसकी मृत्यु सोमवार की रात हो गई।रामगढ़वा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेजा है।उक्त बातों की पृष्टि करते हुएं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने मंगलवार को दी।
उन्होंने कहा कि मृतक के पुत्र जफरे आलम के दी गई आवेदनो पर चौदह व्यक्तियों पर जिसमें शेख भोला, थारू,सयरेज,तबरेज, शेख सफराज,अफजल,मजमून महिला नेशा,रूबीना खातुन और शेष लोगो पर प्राथमिकी दर्ज किया गया हैं। फरार व्यक्तियों की छापेमारी जारी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।मौके पर थाना एएसआई व सैप जवान सिपाही घटना स्थल पर मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0