इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर जितना पुलिस एवम एसएसबी के किया संयुक्त रूप से गश्त

Mar 30, 2025 - 16:58
0 0


घोड़ासहन पूर्वीचंपारण: 
नेपाल से कोरोना के संक्रमित मरीजो को भारतीय क्षेत्र में अवैध घुसपैठ की गुप्त सूचना पर भारत नेपाल सीमा पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है,एसएसबी एवम बिहार पुलिस भी विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता रख रखी है। इसी अभियान के तहत सोमवार को सीमावर्ती क्षेत्र के रेगनिया बॉर्डर पर बरहड़वा एसएसबी एवम जितना थाना के द्वारा संयुक्त रूप से गश्त लगाया गया।

जिसके तहत सीमावर्ती क्षेत्र के कई गांवों सहित लगभग पाँच किलोमीटर तक संयुक्त रूप से गश्त लगयीं गयी,वही मौके पर युवा समाज सेवी सह पूर्व सरपंच रामनिवास यादव के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों को लोगो को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक भी किया गया उन्होंने अस्थानीय लोगो में जागरूकता के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में बाहर से आये लोगो के बारे में स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की बात बतायी।

सरकार द्वारा लगाये गये लॉकडाउन का ग्रामीणों क्षेत्रो में सही से पालन करने की बात बतायी गयी,मौके पर जितना थाना अध्यक्ष राजीव कुमार, एसएसबी बरहड़वा के इंस्पेक्टर नीलमणि सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस बल एवम एसएसबी के जवान शामिल थे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User