डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर महादलित बस्ती में मंडल अध्यक्ष ने किया भोजन पॉकेट का वितरण
जयंती के अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने ग्रामवासियों को मिष्ठान का भोजन करवाया
एम० कुमार, रामगढ़वा।
संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के 129 वें जयंती व विश्व ज्ञान दिवस के अवसर पर रामगढ़वा प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा के नेतृत्व में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर महादलित बस्ती में भोजन का पॉकेट वितरण किया।
वही प्रखंड मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि बाबा अंबेडकर का सोंच था कि एक भी लोग भूखे न रहे ।उनके सोंच को सकारात्मक करने के लिए मुरला पंचायत में अवस्थित कुष्ठ कॉलोनी के परिवारों को सोशल डिस्टेसिंग के अनुपालन करते हुएं एक सौ भोजन का पॉकेट वितरण किया गया और रघुनाथपुर पंचायत के तिलकहनी गांव में रहने वाले महादलित बस्ती परिवारों के बीच भी भोजन पैकेट का वितरण किया गया।
बातें चले कि मंडल अध्यक्ष द्वारा अपने निजी आवास आमोदेई अवस्थित शोभा टोला गांव में पुरे लॉकडाउन के समय 29 मार्च से 11 अप्रैल तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रखंड के असहाय व भूखें लोगों को लगातार 17 दिन सुबह और शाम दोनों समय पर खाना खिलाया गया ।उन्होंने बताया कि बाबा भीमराव अम्बेडकर की जयंती अवसर पर अपने आवास पर अपने पूरे परिवार के साथ उनकी फोटो पर माल्यार्पण करते हुएं पुष्पांजलि अर्पित किया और संध्यकालीन में जयंती पर मिष्ठान भोजन की व्यवस्था की गई।इसमें समस्त ग्रामवासी लोग मौजूद रहेगे।वही रामगढ़वा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने घरों में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि किया गया। मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटू तिवारी,जिला मंत्री बबलू सिंह, प्रखंड महामंत्री अभय गुप्ता,भाजपा नेता मुरली मनोहर प्रसाद,विरेन्द्र प्रसाद,शत्रुघ्न महतो,शम्भू प्रसाद,प्रदीप दास आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0