रामगढ़वा : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पंचायती राज दिवस पर विभिन्न जगहों पर भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

Mar 30, 2025 - 11:28
 0  2

एम० कुमार, रामगढ़वा ।


पंचायती राज दिवस के अवसर पर समस्त रामगढ़वा प्रखंड के समस्त जनप्रतिनिधियों को भाजपा पूर्वी के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा ने शुक्रवार को बधाई व शुभकामनाएं दी है ।
वही मंडल अध्यक्ष ने शुक्रवार को बताया कि विभिन्न पंचायतों के मुखिया,पंचायत समिति व जनप्रतिनिधियों से अपने पंचायतों की समस्याओं की जानकारी ली, तथा प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में राशन उठाव ,राशन का वितरण, गांवो में ब्लीचिंग पाउडर व चुना का छिड़काव की जानकारी लिया गया।


उन्होंने कहा कि जिस पंचायत में ग्रामीण लोगो को अभी तक राशनकार्ड नही बना है वे लोग अपने क्षेत्र के जीविका दीदी के पास जाकर फार्म भरकर जामा करा दे।किसी प्रकार की समस्या हो तो इसकी सूचना हमें दिया जाए ताकि आपकी समस्या का समाधान हो सके।


उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में ग्रामीण से अपील की घरो से बाहर नही निकले और जरूतमंद कार्य हो तो मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले तभी जाकर कोरोना हारेगा, भारत जीतेगा।विशेष कर दुकानदार भाई लोगों से अपील भी किया कि ग्राहक लोगों को गोला रेखा में ही रहकर समान सामग्री दे, साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना  महत्वपूर्ण अनिवार्य बाते बताया गया हैं।


वही पंचायत के मौके पर मुखिया चन्द्रिका प्रसाद, शिवचंद्र यादव, पंचायात समिति रामबहादुर पांडेय, पैक्स अध्यक्ष प्रमोद राम,पूर्व मुखिया संजीव कु० सिंह,सहित समस्त प्रखंड वासियों को हार्दिक व शुभकामनाएं दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0