रामगढ़वा : मारपीट कर हत्या कांड में फरार आरोपी को पुलिस ने मझौलिया से किया गिरफ्तार 

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण  रामगढ़वा। स्थानीय थाना क्षेत्र में हत्या कांड के फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में विशेष गश्ती दल व छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें सफलता मिली। थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने जानकारी देते.......

Jul 20, 2025 - 20:34
Updated: 1 year ago
0 49
रामगढ़वा : मारपीट कर हत्या कांड में फरार आरोपी को पुलिस ने मझौलिया से किया गिरफ्तार 

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण 
रामगढ़वा। स्थानीय थाना क्षेत्र में हत्या कांड के फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में विशेष गश्ती दल व छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें सफलता मिली।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने जानकारी देते बताया कि रामगढ़वा थाना कांड संख्या 194 /25 में मारपीट कर हत्या मामले में मुख्य आरोपी थाना क्षेत्र के भैसड़ा गांव निवासी संजीत यादव, पिता–रामजी यादव गुप्त सुचना पर पुलिस ने मझौलिया थाना क्षेत्र के विनवालिया गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी अपने ससुराल में छिपा हुआ था।

थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। छापामारी के दौरान पीएसआई सुमित कुमार, अजीत कुमार सिंह समेत पुलिस बल व स्थानीय चौकीदार भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User