सीतामढ़ी : कानून-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
चम्पारण टुडे /सीतामढ़ी /बिहार। 20 जुलाई 2025 परिचर्चा भवन सीतामढ़ी में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें तिरहुत प्रमंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मुजफ्फरपुर के नेतृत्व में जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में.........
चम्पारण टुडे /सीतामढ़ी /बिहार। 20 जुलाई 2025
परिचर्चा भवन सीतामढ़ी में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें तिरहुत प्रमंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मुजफ्फरपुर के नेतृत्व में जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करना और अपराध नियंत्रण को लेकर ठोस रणनीति बनाना था। इस दौरान डीआईजी महोदय ने जिलांतर्गत हालिया आपराधिक घटनाओं की गहन समीक्षा की और सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती तेज़ करने, आपराधिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में अपराध और अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में शांति, सुरक्षा और कानून का राज सुनिश्चित करने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को सक्रिय एवं संवेदनशील रहते हुए त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया।
बैठक में विभिन्न थाना क्षेत्रों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई और अपराध नियंत्रण को लेकर आगामी कार्ययोजना भी तैयार की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)