रामगढ़वा में तेज रफ्तार ट्रक ने टेंट व्यवसायी को रौंदा, हालत गंभीर; मोतिहारी रेफर

Nov 21, 2026 - 08:19
Updated: 18 hours ago
0 56
रामगढ़वा में तेज रफ्तार ट्रक ने टेंट व्यवसायी को रौंदा, हालत गंभीर; मोतिहारी रेफर

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा । स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार की संध्या एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एनएच 28 ए पर मुरला गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी होकर बेहोश हो गया। घायल की पहचान घायल युवक की पहचान शिवनगर पंचायत के प्रसौना मदन गांव वार्ड नंबर-9 निवासी परशुराम सिंह के पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ गोविंद (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रिंस कुमार स्थानीय स्तर पर टेंट हाउस व साउंड सर्विस का व्यवसाय करते हैं और क्षेत्र में एक युवा व्यवसायी के रूप में जाने जाते हैं। पुलिस ने दिखाई तत्परता घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़वा थाना की गश्ती टीम तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचकर मानवता का परिचय देते हुए घायल प्रिंस को अपनी सरकारी गाड़ी से उठाकर तत्काल रामगढ़वा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पहुंचाया। पीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर और शरीर में गंभीर चोटों के कारण स्थिति नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घायल का इलाज जारी था और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों में कोहराम हादसे की खबर गांव में आग की तरह फैलते ही परिजन बदहवास हालत में पीएचसी पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन घायल प्रिंस को लेकर मोतिहारी के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक की पहचान में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User