सीतामढ़ी :- मछली लदे बांगदली पिकअप वाहन ने मारा छात्र को धक्का, मौके पर हुईं छात्र की इह लीला समाप्त
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(पुपरी) :- प्रखंड मुख्यालय के झझीहट चौक पर उस समय अफरातफरी की माहौल हो है, जब एक पिकअप विपरीत दिशा से आरही एक रितेश कुमार नामक एक छात्र को धक्का मार दिया। जहां उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना के दौरान इंसानियत को शर्मशा.....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(पुपरी) :- प्रखंड मुख्यालय के झझीहट चौक पर उस समय अफरातफरी की माहौल हो है, जब एक पिकअप विपरीत दिशा से आरही एक रितेश कुमार नामक एक छात्र को धक्का मार दिया। जहां उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना के दौरान इंसानियत को शर्मशार करने वाली एक अजीबो गरीब घटना भी सामने आई है। यू हुआ की उक्त पिकअप डब्लूबी65डी/5176 करीब 60 क्विंटल मछली को बंगाल से लेकर आ रहा था। इस दौरान वाहन के सारी मछली सड़क से लेकर किनारे तक फैल गई। लोग छात्र की मौत पर मातम मानने के बदले मछली लूटने में जुट गए। लोगों को जितनी मछली मिली सभी मछली उठाकर चलते बने। कई लोग बड़ी बड़ी मछलियों को समेटने और उठाने में व्यस्त हो गए। इसमें दर्जनों लोग ऐसे शामिल थे जो पिक अप वाहन से छात्र को निकालने के बजाय मछली लूटने में लगे रहे। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद इंसानियत पर सावल खड़ा होने लगा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के चौक चौराहों पर लोगों में यह चर्चा का विषय बना रहा। लोग यहीं कहते दिखे कि इसे कहते है लाश के ऊपर मछली की लूट। लोग इसपर चिंता और दुख जताते दिखे। सूत्रों ने बताया कि पुपरी के आसपास के इलाकों में बंगाल से प्रतिदिन मछली मंगवाया जाता है। लेट होने पर वाहन काफी तेज और अनियंत्रित स्थिति में गाड़ी चलाते हुए जा रहा था। इसी तेज गति के कारण आज यह घटना घटी है। और छात्र काल के गाल में समा गया।
🌼 बसंत पंचमी की शुभकामनाएं 🌼
चम्पारण टुडे टीम की ओर से
बसंत पंचमी की अनंत हार्दिक शुभकामनाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0