सीतामढ़ी :- चेकिंग के दौरान जीआरपी ने स्टेशन से बरामद की भरी मात्रा में अवैध नेपाली शराब

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी :- स्थानीय रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रूटीन चेकिंग के दौरान राजकीय रेल पुलिस ने 42 बंद बोतल नेपाली शराब को बरामद किया है। इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय राजकीय रेल थानाध्यक्ष किंग कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर चेकिंग......

Apr 5, 2025 - 04:25
Apr 5, 2025 - 09:13
 0  7
सीतामढ़ी :- चेकिंग के दौरान जीआरपी ने स्टेशन से बरामद की भरी मात्रा में अवैध नेपाली शराब

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी :- स्थानीय रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रूटीन चेकिंग के दौरान राजकीय रेल पुलिस ने 42 बंद बोतल नेपाली शराब को बरामद किया है। इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय राजकीय रेल थानाध्यक्ष किंग कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एक बैग बरामद किया गया। पूछ ताछ के डाउन किसी ने उक्त बैग की जिम्मेवारी नहीं ली। शक गहराता गया, जिसे खोल कर देखे जाने पर बैग में नेपाली तीन सौ एमएल कुछ बंद बोतल शराब की बरामद किया गया। थाने पर लाकर देखे जाने पर उक्त बैग से 12.5लीटर नेपाली शराब पाया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद शराब को जप्त करते हुए अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। तथा पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। इस दौरान शराब कारोबारियों की हौसले बुलंद है। शराब बंदी के बाद बार्डर साइड के ऐसे ऐसे लोग खुद हो भाई जान समझने लगे है जिनकी औकाद शराब बंदी के पहले टूटपूजिया रही है। नेपाल से शराब का धंधा कर अकूत धन कमाने के बाद अब नेपाली शराब की कारोबारी बन गया है। और छोटे छोटे युवकों को खुद जैसा बनाने में लग गए है। युवकों को प्रलोभन देकर शराब के धंधे में झोंक रहे है। और युवा उसी व्यक्ति जैसा खुद को तैयार करने की दिशा में प्रतिबंधित शराब की व्यापार में उतर रहे है। इस तरह की धंधा करने वाले और करने वाले पर सरकार पूर्णतः प्रतिबंध नहीं लगाया तो आने वाले समय में देश और राज्य को एक खराब मोड से गुजरना होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0