घोड़ासहन : कुशवाहा नगर में कुशवाहा महासभा के बैनर तले सम्राट अशोक की जयंती समारोह

घोड़ासहन प्रखंड के कुशवाहा नगर में आज शनिवार को सम्राट अशोक क्लब और कुशवाहा महासभा के बैनर तले विश्व विजेता चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2329 वी जयंती समारोह मनाई गई। इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ो लोग शामिल हुए। जयंती समारोह में सम्राट अशोक के तस्वीर पर सभी लोगों के द्वारा .......

Apr 05, 2025 - 18:19
Updated: 1 year ago
0 32
घोड़ासहन : कुशवाहा नगर में कुशवाहा महासभा के बैनर तले सम्राट अशोक की जयंती समारोह

घोड़ासहन प्रखंड के कुशवाहा नगर में आज शनिवार को सम्राट अशोक क्लब और कुशवाहा महासभा के बैनर तले विश्व विजेता चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2329 वी जयंती समारोह मनाई गई। इस कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ो लोग शामिल हुए। जयंती समारोह में सम्राट अशोक के तस्वीर पर सभी लोगों के द्वारा पुष्पार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद कुशवाहा, अमरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, ध्रुव नारायण कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया तथा संचालन ललन सिन्हा के द्वारा किया गया। मंच पर अनीता देवी, दिनेश कुशवाहा, लोकेश सिन्हा, लालाबाबू कुशवाहा, नीरज कुशवाहा, सच्चितानंद कुशवाहा, राकेश कुमार, लक्ष्मीकांत कुमार, हरिराम प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, उमाकांत यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

सभा में उपस्थित अधिवक्ता मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक महान के शासन काल में शिक्षा को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय बनवाया था। जिसमें पूरी दुनिया से लोग पढ़ने आते थे। लेकिन वह विश्वविद्यालय आज खंडहर बन गया है। सरकार को विश्वस्तरीय शिक्षा छात्रों को दिलाने के लिए नालंदा विश्वविद्यालय को बनवाना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User