सीतामढ़ी :- एसएसबी ने बार्डर से गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो  सीतामढ़ी(मेजरगंज) :-  माधोपुर एसएसबी कैंप के जवानों ने शुक्रवार को इंडो - नेपाल बॉर्डर से तीन किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के कुआरी मदन गांव निवासी गणेश कुमार के रूप में की गई। शनिवार को जब्त गांजा व तस्कर को स्थानीय थाना को सुपुर्द करते हुए एसएसबी ने तस्कर के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तस्कर को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है,जिसकी पुष्टि था......

Apr 06, 2025 - 05:37
Updated: 1 year ago
0 5
सीतामढ़ी :- एसएसबी ने बार्डर से गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(मेजरगंज) :-  माधोपुर एसएसबी कैंप के जवानों ने शुक्रवार को इंडो - नेपाल बॉर्डर से तीन किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के कुआरी मदन गांव निवासी गणेश कुमार के रूप में की गई। शनिवार को जब्त गांजा व तस्कर को स्थानीय थाना को सुपुर्द करते हुए एसएसबी ने तस्कर के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने तस्कर को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है,जिसकी पुष्टि थानाध्यक्ष ललित कुमार ने की है।

मेजरगंज थाना पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान शुक्रवार को सीमावर्ती पचहरवा बांध के समीप से 92 बोतल नेपाली शराब व एक स्प्लेंडर बाइक को जब्त किया, जबकि तस्कर फरार होने में सफल हो गया। इस संबंध में शनिवार को अज्ञात तस्कर के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User