रामगढ़वा : लॉकडाउन में सामाजिक,राजनैतिक व प्रशासनिक लोगों ने गरीबों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा, पलनवा, एवं सुगौली थानाध्यक्ष को वितरण किया मास्क, हैंडवाश, डिटॉल वाश :राजू भगत
लॉकडाउन के विस्तार होने के आसार के साथ असहाय गरीबों के बीच सहायता प्रदान करने में अब सामाजिक, राजनैतिक लोगों के साथ ही प्रशासनिक महकमा के लोग भी आगे आने लगे हैं।सब की नजर सबसे निचले पायदान पर रहने वाले कुष्ठ रोगियों की तरफ़ ज्यादा है।
मुरला पंचायत के अवस्थित बुधवार को गांधी ग्राम लिट्ल फ्लावर कुष्ठ कालोनी में रामगढ़वा अंचलाधिकारी उमेश कुमार ने कुष्ठ रोगियों के बीच राशन का वितरण किया।इसके साथ ही कुछ दिनों पहले आदर्श भारत चेतना संघ के द्वारा भी इन रोगियों के बीच चावल,तेल,साबुन का वितरण किया गया। इस आश्रम के मुखिया गणेश महतो ने खबर अनुसार बताया कि वितरण में
इस अखिलेश कुमार मिश्रा उर्फ बब्लू मिश्रा द्वारा लॉक डाउन अवधि में दो बार एवं भाजपा जिलाउपाध्यक्ष राजू भगत एक बार वितरण कार्यक्रम किया गया।इधर मोतिहारी लोकसभा के सांसद व पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के तत्वावधान में भी भाजपा जिलाउपाध्यक्ष हरिमोहन भगत के माध्यम से पुलिस कर्मियों के बीच मास्क,साबुन व डिटॉल साबुन का वितरण कराया गया।
वही हरिमोहन भगत ने गुरुवार को बताया कि यह वितरण रामगढ़वा, पलनवा व सुगौली पुलिस थाना के कर्मियों के बीच किया गया है।कोरोना को भगाना है भारत को जिताना हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0