रामगढ़वा : कोरोना वायरस को भगाने के लिए अग्निशामक से रघुनाथपुर व धनहर दिहुली पंचायतों में हुआ सैनिटाइजर का छिड़काव
एम० कुमार, रामगढ़वा
रामगढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह व प्रमुख शिवकुमारी यादव की अध्यक्षता में रघुनाथपुर व धनहर दिहुली पंचायत के गांवो में कोरोना वायरस बिमारियों को भगाने के लिए अग्निशामक के द्वारा सेनिटाइजेशन से छिड़काव कराया गया।
यह कार्य प्रमुख के पति प्रेमचन्द्र यादव की देख रेख में किया गया।इन्होंने बताया कि कोरोना पर विजय साफ सफाई व फिजिकल डिस्टेंस के द्वारा ही किया जा सकता है।
वही समाजसेवी प्रेमचन्द्र यादव ने बताया कि सभी पंचायतों के सेनिटाइजर निर्देश दिया साथ ही प्रखंड के समस्त मुखियों व पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा भी ब्लीचिंग पाउडर व डीडीटी का उनके पंचायतों में छिड़काव किया जा रहा है कि कोरोना भागेगा और भारत जीतेगा।
मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण लोग अपने दरवाजे पर एक मिटर की दुरी पर खड़े मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)