शहर से गांव तक भूखे व जरूरतमंदों को भोजन करा रही है ब्रह्मर्षि सेना

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।

शहर से गांव तक भूखे व जरूरतमंदों को भोजन करा रही है ब्रह्मर्षि सेना, इस क्रम में आज मधुबन, चकमहिला, डुमरा, जानकी स्थान, घोड़ा बाजार, गौशाला, खैरवा चौक, मेला रोड, एक्सचेंज रोड सहित दर्जनों चिन्हित स्थलों पर जरूरतमंदों को   अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में घूम घूम कर भोजन कराया गया , जिसमें सभी सदस्यों ने 600 पैकेट बिरयानी का वितरण किया ।

संगठन के संयोजक डॉ राजीव कुमार काजू ने बताया कि सामाजिक सहयोग से लगातार लोगों को चिन्हित कर जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है, वहीं संगठन ने अध्यक्ष श्री सिंह ने एक नई पहल करते हुए वैसे लोग जो लॉक डाउन के कारण घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं तथा उनका राशन पानी समाप्त हो चुका है उनके घर तक संगठन के सदस्यों के साथ पहुंच कर राशन मुहैया करवा रहे हैं जो काबिले तारीफ है, तथा साथ ही साथ संगठन के सभी साथी आपसी दूरी बनाकर साबुन, सेनेटाइजर, मास्क इत्यादि का इस्तेमाल करने की सलाह लोगों को दे रहे हैं ।

आज भोजन वितरण में चंदन कुमार सिंह, रंजन कुमार, अनुराग कुमार, सन्नी कुमार, सचिन कुमार सहित कई साथियों ने भाग लिया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User