सुगौली: एचपीसीएल बायोफ्यूल्स लिमिटेड सुगौली इकाई में बायलर पूजन, पेराई सत्र 2025-26 की तैयारियाँ शुरू
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.चः एचपीसीएल बायोफ्यूल्स लिमिटेड, इकाई-सुगौली चीनी मिल में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बायलर पूजन एवं अग्नि प्रदीपण किया गया। विधि-विधान से संपन्न इस पूजन के साथ ही पेराई सत्र 2025-26 की औपचारिक ....
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.चः एचपीसीएल बायोफ्यूल्स लिमिटेड, इकाई-सुगौली चीनी मिल में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच बायलर पूजन एवं अग्नि प्रदीपण किया गया। विधि-विधान से संपन्न इस पूजन के साथ ही पेराई सत्र 2025-26 की औपचारिक शुरुआत हो गई। इस अवसर पर कारखाने के कार्यकारी महाप्रबंधक रमेश शुक्ला,आईटी प्रबंधक राजेश कुमार राव,गन्ना प्रबंधक अजय कुमार तिवारी,अभियंता हरिओम द्विवेदी,शाजीद अख्तर,चन्द्रशेखर कुमार,रंजीत दूबे, विवेक कुमार सहित इंजीनियरिंग विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।
मुख्य पुजारी के रूप में कोजेन हेड प्रशांत केसरी ने पूजा-अर्चना कर अग्नि प्रज्वलित की। कार्यकारी महाप्रबंधक श्री शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष लगभग 40 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई नवम्बर 2025 से मार्च 2026 के बीच पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि सुगौली इकाई के आरक्षित क्षेत्र में 90 प्रतिशत से अधिक रकबे में अगेती प्रजाति का गन्ना लगाया गया है। हालांकि, इस माह के प्रथम सप्ताह में हुई भारी वर्षा से खेतों में पानी भर गया है, जिससे फिलहाल गन्ना परिवहन एवं पेराई कार्य असंभव हो गया है।
इस कारण अब पेराई का कार्य नवम्बर के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ किए जाने की योजना है। श्री शुक्ला ने कहा कि किसानों के हितों की सुरक्षा हेतु सही तौल और समय पर भुगतान की परंपरा इस वर्ष भी जारी रहेगी। उन्होंने मौसम की प्रतिकूल स्थिति को लेकर चिंता जताई, परंतु यह भी कहा कि गन्ने की फसल अन्य फसलों जैसे धान एवं मक्का की तुलना में कम प्रभावित होती है।
इसलिए उन्होंने किसानों से गन्ने की खेती का रकबा बढ़ाने की अपील की। पूजन अवसर पर उपस्थित सभी कर्मचारियों और अधिकारियों में आगामी पेराई सत्र को लेकर उत्साह देखने को मिला। मिल परिसर में पूरे उत्सव जैसा माहौल रहा और कर्मियों ने आगामी सीजन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)