सुगौली: तांत्रिक के वेश में ठगों ने महिला के गहने उड़ाए, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: थाना क्षेत्र के भरगांवा पंचायत के बढ़ेया गांव में झाड़फूंक के नाम पर एक महिला से गहने ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस की तत्परता से दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता सीमा कुमारी, जो अपने ....
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: थाना क्षेत्र के भरगांवा पंचायत के बढ़ेया गांव में झाड़फूंक के नाम पर एक महिला से गहने ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस की तत्परता से दोनों ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता सीमा कुमारी, जो अपने बीमार बच्चे के इलाज के लिए मायके आई थी, वहीं पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि कुछ दिन पहले गांव में आए दो तांत्रिकों ने उसके बच्चे की झाड़फूंक करने की बात कही।
झाड़फूंक के दौरान उन्होंने कहा कि गर्दन के ऊपर पहने सभी गहनों को शुद्ध करने के बाद ही पहनने से बच्चा ठीक होगा। उनके विश्वास में आकर सीमा ने कान की बाली,मांगटीका,नथिया, मंगलसूत्र आदि आभूषण उन्हें दे दिए। तांत्रिकों ने पीछे न देखने की बात कहकर मौका पाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर छपरा जिले के नया गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी हरेराम तिवारी के पुत्र सुजीत कुमार तिवारी एवं जयराम तिवारी के पुत्र अजीत कुमार तिवारी के रूप में की गई है। पुलिस ने उनके पास से सभी चोरी गए आभूषण बरामद कर लिए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में राहत की भावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)