सुगौली: पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी ने थामा जनसुराज का दामन, भाजपा से तोड़ी पुरानी नाता
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सुगौली की राजनीति में मंगलवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी ने जनसुराज का दामन थाम लिया। उनके इस कदम से जहां भाजपा खेमे में हलचल मच गई है, वहीं जनसुराज कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हो गया है। जनसुराज में शामिल होने के बाद रामचंद्र सहनी अपने सुगौली .....
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सुगौली की राजनीति में मंगलवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी ने जनसुराज का दामन थाम लिया। उनके इस कदम से जहां भाजपा खेमे में हलचल मच गई है, वहीं जनसुराज कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हो गया है। जनसुराज में शामिल होने के बाद रामचंद्र सहनी अपने सुगौली आवास पहुंचे,जहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने भाजपा नेतृत्व और संगठनात्मक ढांचे पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने भाजपा को अपने खून-पसीने से सींचा, उसे गांव-गांव तक पहुंचाया।
परंतु पिछले कुछ वर्षों में पार्टी की दिशा और कार्यशैली में ऐसा परिवर्तन आया जिससे मैं खुद को अलग-थलग महसूस करने लगा।” उन्होंने आगे कहा कि प्रशांत किशोर द्वारा स्थापित जनसुराज आंदोलन में उन्हें जनता के असली हितों की झलक दिखाई दी, जहां न जाति की बात है, न धर्म की, बल्कि विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की बात होती है। सहनी ने कहा कि वे लंबे समय से जनता के बीच काम करते आ रहे हैं और आगे भी उसी समर्पण के साथ जनसुराज के बैनर तले सेवा जारी रखेंगे।
पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि यदि पार्टी उन्हें मौका देती है, तो वे जनता के बीच पूरी ईमानदारी से उतरेंगे और हर वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा, मैंने राजनीति को सत्ता का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम माना है। जनसुराज के सिद्धांत इसी भावना के अनुरूप हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रामचंद्र सहनी जैसे अनुभवी और जनाधार वाले नेता का जनसुराज में आना संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि है।
वहीं भाजपा के स्थानीय नेताओं में इस कदम से बेचैनी साफ झलक रही है। सुगौली और पूर्वी चंपारण की राजनीति में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रामचंद्र सहनी का यह नया राजनीतिक सफर जनता के बीच कितनी गूंज पैदा करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)