सुगौली: रंगोली और मेहंदी के संग दीदियों ने दिया मतदान का संदेश

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.चः प्रखंड के दक्षिणी छपरा बहास पंचायत स्थित वंदना जीविका महिला ग्राम संगठन में मंगलवार को रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका समूह की दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियो.....

Oct 14, 2025 - 20:05
Updated: 7 months ago
0 1
सुगौली: रंगोली और मेहंदी के संग दीदियों ने दिया मतदान का संदेश

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.चः प्रखंड के दक्षिणी छपरा बहास पंचायत स्थित वंदना जीविका महिला ग्राम संगठन में मंगलवार को रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका समूह की दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में मतदाता जागरूकता बढ़ाना और उन्हें मतदान के महत्व से जोड़ना था।

कार्यक्रम के दौरान दीदियों ने अपनी सृजनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए रंगोली और मेहंदी के माध्यम से मतदान को लेकर संदेश दिए। किसी ने पहले मतदान, फिर जलपान का संदेश उकेरा, तो किसी ने 11 नवंबर को मतदान जरूर करें लिखकर लोगों को लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

 इस अवसर पर सभी दीदियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे आगामी 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में स्वयं मतदान करेंगी और अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य को भी मतदान केंद्र तक पहुंचाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगी। ग्राम संगठन की दीदियों ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, जिम्मेदारी भी है।

 लोकतंत्र को मजबूत करने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका अहम होती है। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के संचालन में संगठन की पदाधिकारियों सहित जीविका समूह की सदस्याएं सक्रिय रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User