सुगौली: ईद मिलादुन्नबी पर जश्न की रौनक, निकाला गया मोहम्मदी जुलूस

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ईद मिलादुन्नबी,यानी पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पैगंबर मोहम्मद का जन्म सन् 570 ईस्वी में मक्का के रेगिस्तान शहर में हुआ था। वे समूची मानवता के लिए रहमत बनकर आए और अमन व शांति का पैगाम दिया। त्योहार को लेकर सुबह से ही गहमागहमी देखी गई। शहर के महादेव टो.......

Sep 05, 2025 - 13:55
Updated: 8 months ago
0 6
सुगौली: ईद मिलादुन्नबी पर जश्न की रौनक, निकाला गया मोहम्मदी जुलूस

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ईद मिलादुन्नबी,यानी पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पैगंबर मोहम्मद का जन्म सन् 570 ईस्वी में मक्का के रेगिस्तान शहर में हुआ था। वे समूची मानवता के लिए रहमत बनकर आए और अमन व शांति का पैगाम दिया। त्योहार को लेकर सुबह से ही गहमागहमी देखी गई। शहर के महादेव टोला से मोहम्मदी जुलूस निकाला गया जो मुख्य बाजार, आज़ाद चौक,स्टेशन चौक और थाना चौक से होकर गुजरा। जुलूस में छोटे-बड़े, बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल रहे। शहर की प्रमुख सड़कों और मोहल्लों को रंग-बिरंगी झालरों और सजावट से सजाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद पेश की। घर-घर में पकवान बनाए गए और खुशी का माहौल रहा। मौलाना मनान साहब ने मौके पर कहा कि आज का दिन मुस्लिम समाज ही नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए महत्वपूर्ण है। पैगम्बर मोहम्मद साहब न केवल इस्लाम धर्म के,बल्कि पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए। जुलूस और जश्न में मो.इरशुदुल्लाह उर्फ राजा भैया,नूरहोदा कुरैशी,,मो.अनजारुल हक,अकरम रेजा,छोटू आरिफ,जमाल अली,असरफ कुरैशी,मो.अफरोज आलम,इमामूल अली,अफजल अली,शेख एहतेशाम,वकील अंसारी,मुख्तार अंसारी सहित बड़ी संख्या में बच्चे और नौजवान शामिल रहे। त्योहार को लेकर पूरे इलाके में उल्लास और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User