सुगौली: सुगौली पुलिस व ALTF की बड़ी कार्रवाई: हज़ारों लीटर शराब विनष्ट

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: स्थानीय थाना की पुलिस ने मध निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह तथा ALTF सेंट्रल प्रभारी पु.नि. मनोज कुमार प्रसाद के नेतृत्व में ALTF सेंट्रल, ALTF सदर-1 और ALTF सदर-2 की संयुक्त टीम ने सुगौली थाना क्षेत्र के हॉटस्पॉट इ......

Sep 05, 2025 - 13:57
Updated: 8 months ago
0 2
सुगौली: सुगौली पुलिस व ALTF की बड़ी कार्रवाई: हज़ारों लीटर शराब विनष्ट

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: स्थानीय थाना की पुलिस ने मध निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह तथा ALTF सेंट्रल प्रभारी पु.नि. मनोज कुमार प्रसाद के नेतृत्व में ALTF सेंट्रल, ALTF सदर-1 और ALTF सदर-2 की संयुक्त टीम ने सुगौली थाना क्षेत्र के हॉटस्पॉट इलाके ग्राम मुसवा,भेड़िहारी और मेहवा में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर उसे नष्ट किया। कार्रवाई में देशी शराब 180 लीटर अर्धनिर्मित शराब (पास) लगभग 3000 लीटर को मौके पर ही जब्त कर विनिष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User